यहां महिलाओं की बिकिनी देखकर दिया जाता है काम

आजकल हर जगह जॉब के लिए कई स्टेप्स से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन चेक रिपब्लिक का टेमलिन न्यूक्लियर पावर प्लांट में इंटर्नशिप के लिए आईं 10 लड़कियों का बिकिनी फोटोशूट करवाया गया। लड़कियों को प्लांट के कोल्ड एरिया में बिकिनी शूट करवाने को कहा गया। यही नहीं बल्कि उन तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी।
प्लांट ने फेसबुक पर फोटो अपलोड कर लोगों से राय मांगी कि कौन सी लड़की उन्हें ज्यादा पसंद आई। लेकिन प्लांट का ये आइडिया उल्टा पड़ गया। लड़कियों की फोटोज को देखकर लोग गुस्से से भर गए और उन्होंने इसे मूर्खतापूर्ण कदम बताया। विवाद पर लड़कियों ने कहा कि वो लड़कियां स्कूल ग्रेजुएट हैं और यहां टेमलिन न्यूक्लियर पावर प्लांट में इंटर्नशिप करना चाहती थीं। लेकिन उनसे प्लांट के कूलिंग एरिया में बिकिनी फोटोशूट करवाया गया।
प्लांट के इस कदम पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की और लिखा कि मैनेजमेंट की ओर से उठाया गया बेहद ही निंदनीय कदम है। लोगों ने कहा कि स्टूडेंट का चुनाव इस आधार पर करना कि वह बिकिनी सूट में कैसी दिख रही है बेहद शर्मनाक है।

Post a Comment

0 Comments