ये है दुनिया की सबसे खतरनाक Tunnel...

ये दुनिया अपने अंदर बहुत बड़ी-बड़ी खूबसूरत चीजें छिपाए हुए है। अगर आप दुनिया घूमने निकलेंगे तो आपको पता चलेगा कि कहां पर कितनी खूबसूरत और अलग जगह मौजूद है। इस धरती पर बहुत कुछ हमें प्रकृति ने दिया तो बहुत कुछ इंसानों ने निर्माण करके बनाया है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका प्रकृति के साथ-साथ इंसानों ने मिलकर निर्माण किया है, जिसे हम ऐसी जगह कह सकते हैं कि प्रकृति ने उसका निर्माण किया है और इंसान ने उसे तराशा है…
भारत के पड़ोसी देश चीन में तैहांग पहाड़ियों के बीच ऐसी जगह मौजूद है जो अपने आप में एक नायाब नमूना है। इस जगह को पहाड़ियों को तोड़कर बनाया गया है। चीन में गुओलियांग टनल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रही हैं। बताया जाता है कि ये दुनिया का सबसे खतरनाक टनल है, जिसका निर्माण 1972 में किया गया था।
बताया जाता है कि कुछ सालों पहले इस पर पैदल चलना मुमकिन नहीं था। चीन में ये रास्ता हुइक्सियान, झिनझियांग, हेनान के गांवों को आपस में जोड़ता था। यहां पर लगभग 720 खड़ी पहाड़ियां हैं, जिनके बीच रास्ते में सीढ़ियां बनी हुईं थी, जो कि बहुत ही खतरनाक थी। आस-पास के लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतें आती थी, जिनको दूर करने के लिए टनल बनाया गया।
गांव के प्रधान शेन मिंगजिंग ने अपना कुछ सामान बेचा और औजार खरीदे। सबसे पहले 13 लोगों ने इस कार्य में हिस्सेदारी दिखाई बाद में कुछ लोग और जुड़ने लगे। आपको बता दें कि ये टनल 1,200 मी लंबी, 4 मीटर चौड़ी और 5 मीटर ऊंची हैं, इसके साथ ही इस टनल में 30 खिड़कियां हैं। इस टनल को खोदने में 5 वर्ष से ज्यादा का समय लगा और टनल को बनाने में 12 टन की ड्रिल की रॉड और 4 हजार हथौड़ों का यूज किया गया। इस टनल को 1 मई, 1977 को खोला गया। ये टनल दुनिया की सबसे खड़ी सड़कों में से एक है। यहां जाने वाले लोग हिम्मत करके गुजरते हैं

Post a Comment

0 Comments