आज के समय में भारत में नौकरियों की काफी कमी है। देश में पढ़े-लिखे लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने वैसे तो पकोड़े बेचने का रोजगार लोगों को बताया है, जिस पर आने वाले समय में शायद अमल भी किया जाए, लेकिन फिर भी बहुत से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पढ़ाई-लिखाई जैसी काबिलियत होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
लाइन में खड़े होने वाला कर्मचारी
आज के समय में लोगों के पास समय की बहुत कमी है। पूरी दुनिया भागदौड़ भरी जिंदगी में आगे बढ़ने लिए बिजी रहती है तो लाइन में खड़े रहने का सवाल ही नहीं उठता है। जापान में लाइन में खड़े होने के लिए अलग से पेशवर कर्मचारी रखे हुए हैं जो पैसों में खड़े होने का काम करते हैं।
शादी के मेहमान
भारत में तो शादी में बिना बुलाए मेहमान पहुंच जाते हैं, लेकिन जापान एक ऐसा देश है जहां पर लोगों पर इतना टाइम नहीं है कि शादी में भी जा पाएं तो इसलिए जापान में किराए के मेहमान शादी में बुलाए जाते हैं।
मेट्रो में धक्का देने वाले कर्मचारी
जापान एक ऐसा देश है जहां के लोग बहुत ज्यादा दिमाग वाले और काफी मेहनती भी होते हैं। जापान के लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो का यूज करते हैं और वहां मेट्रो में बहुत भीड़ होती है। इसके लिए वहां मेट्रो ने धक्का देने का काम करने वाले कर्मचारी रखे हुए हैं।
किराए का बॉयफ्रेंड
जापान की राजधानी टोक्यो में अगर कोई लड़की सिंगल है तो वो किराए का बॉयफ्रेंड हायर कर सकती हैं। इस तरह से अगर कोई लड़का सिंगल और बेरोजगार दोनों है तो वो इस तरह से पैसे कमा सकता है।
0 Comments