महिलाएं नहीं है प्रोडक्ट, जानिए क्या कहता है FB का यह ग्रुप

जमाना चाहे चांद पर पहुंच कर घर बसाने की बात कर रहा हो। लेकिन सोच में कहीं ना कहीं अभी भी कुछ लोग काफी पीछे हैं। लोगों ने वक्त के साथ बेशक अपने आपको मॉर्डन बना लिया हो। लेकिन क्या ऐसे लोगों को अपनी सोच को भी मॉर्डन बनाने की जरूरत नहीं है। वैसे ऐसा भी नहीं है कि लोग जमाने के साथ नहीं बदल रहे हैं। 
क्या कहता है फेसबुक का यह ग्रुप:
जिस फेसबुक ग्रुप के बारे में बात कर रहे हैं। उसका नाम है “No Hymen, No Diamond”। हमें मतलब समझाने की तो जरूरत नहीं लगती आपको, आप इतने समझदार होंगे कि इन शब्दों का मतलब आपको जरूर पता होगा। यह ग्रुप फेसबुक पर बड़े गर्व से इस बात को कहता है की जो महिलाएं वर्जिन नहीं होती, वह शादी के लायक नहीं होती हैं।
ग्रुप मेंबर्स की सोच:
भारत और अमेरिका के पुरूषों के मन में वर्जिनिटी को लेकर कोई ज्यादा फर्क नहीं है। इस पेज को चलाने वाले सदस्यों का मानना है कि जिन महिलाओं ने शादी से पहले सेक्स किया है वो गंदी और अपवित्र हैं। ऐसे में जरा इनसे ये पूछा जाए कि जो पुरूष शादी से पहले सेक्स का मजा लेते हैं। उनके बारे में इनकी क्या राय है।
“No Hymen, No Diamond” में डायमंड का मतलब शादी की अंगूठी से है। वहीं हाइमन का मतलब वो झिल्ली जिससे महिला का वर्जिन होना या ना होना निर्धारित किया जाता है। वैसे ऐसे पेज महिलाओं का अपमान करने के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते हैं। इनकी मानसिकता इतनी तुच्छ होती है कि इसका मकसद ही महिलाओं को नीचा दिखाकर पूरा होता है।
महिलाएं नही है प्रोडक्ट:
इन लोगों को सबक सिखाने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वह ऐसे लोगों को बताएं कि वह कोई प्रोडक्ट नहीं है। जिसके लिए हाइमन का लगा होना ही उनके फ्रेश होने की गारंटी हो। फिर भी अगर कोई ऐसी मानसिकता रखता है तो उसके लिए तो हम बस यही कहेंगे की वर्जिन दूल्हन चाहने वाले ऐसे लोग हमेशा कुंवारे ही रह जाएं। जिनको यह तक नहीं पता कि महिला का हाइमन जरूरी नहीं की सेक्स से ही टूटता है। वह किसी भी वजह से टूट सकता है।

Post a Comment

0 Comments