सूर्य के बारे में ये बातें, क्या जानते भी हैं आप?

सूर्य के बारे में ये बात तो सभी जानते होंगे कि ये इंसान के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, इसके बिना इंसान का जीवन संभव नहीं है। वायुमंडल में न जाने कितने तारे हैं, अब तक कोई भी वैज्ञानिक इसके बारे में पता नहीं लगा पाया है उन्हीं में से एक है सूर्य जिसके बिना धरती पर जीवन असंभव है। सूर्य नहीं होगा तो पृथ्वी पर पेड़, पौधे, जानवर, पक्षी और इंसान नहीं होंगे। क्योंकि सभी को जिंदा रहने के लिए सूर्य की जरूरत होती है। आज हम आपको सूर्य से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे।
अगर सूर्य नहीं होगा तो इस धरती पर अंधेरा हो जाएगा। बताया जाता है कि सूर्य की उत्पत्ति लगभग 4.6 बिलियन साल पहले हुई थी। सूर्य में प्रति सेकेंड 700 मिलियन टन हाइड्रोजन न्यूक्लियर विखंडित होने की वजह से हीलियम में बदल जाते हैं। जिससे सूर्य में रोशनी पैदा करने वाली शक्ति पैदा होती है, जिसे फोटोन कहते हैं। जिस तरह से पृथ्वी में मौसम बदलता रहता है, उसी प्रकार सूर्य में भी मौसम बदलता है। धरती पर जीवन देने वाले सूर्य में बड़ी मात्रा में हाइड्रोजन और हीलियम गैस मौजूद हैं।
सूर्य से पृथ्वी लगभग 150 लाख किमी दूर है। सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में सिर्फ 8 मिनट और 20 सेकेंड का समय लगता है। सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास से 109 गुना ज्यादा बढ़ा है। आपको बता दें कि सूर्य की बाहरी परत का तापमान ही लगभग 5500 डिग्री सेल्सियस होता है। सूर्य आकाशगंगा का एक चक्कर पूरा करने में लगभग 225 से 250 मिलियन वर्ष का समय लेता है। प्रत्येक वर्ष पृथ्वी पर ज्यादा से ज्यादा 5 बार सूर्य ग्रहण लगता है। सिर्फ एक दिन के लिए सूर्य की रोशनी पृथ्वी को नहीं मिलेगी तो पृथ्वी बर्फ की तरह जम जाएगी।

Post a Comment

0 Comments