तो इस वजह से फेमस हैं ये रेस्टोरेंट्स

दुनिया में एक से बढ़ कर एक रेस्टोरेंट्स हैं, लोग जब-जब घर के खाने से बोर हो जाते हैं या फिर घर में खाना नहीं बनता तो रेस्टोरेंट्स की तरफ रुख करते हैं। रेस्टोरेंट्स का खाना लोगों को टेस्टी लगता है तो कई लोगों को नई तरह की खास डिश लोगों को खूब पसंद आती है। आप भी बहुत से रेस्टोरेंट्स में गए होंगे। देश दुनिया के बहुत से रेस्टोरेंट्स के बारे में सुना होगा, टीवी, इंटरनेट आदि पर उनकी तस्वीरें भी देखी होंगी। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही खास रेस्टोरेंट्स के बारे में बता रहे हैं, जहां जाकर आप कुछ खास महसूस करेंगे और तारीफ करते हुए नहीं रुकेंगे…
न्यूयॉर्क के इस रेस्टोरेंट में आने वाले सभी लोग न्यूड होकर डिनर करते हैं। अगर चाहें तो खाना खाते वक्त शरीर के कुछ हिस्सों में कपड़ा रखा जा सकता है, लेकिन वैसे न्यूड होकर ही बैठना होता है।
मास्को का ये रेस्टोरेंट इतना ज्यादा अजीब है कि यहां पर काम करने वाले वेट्रेस और बार टेंडर तक जुड़वा हैं। जी हां इसी खास बात की वजह से ज्यादातर लोग यहां खाना-खाने आते हैं।
जेल का नाम सुनते ही लोगों को डर लगने लग जाता है, लेकिन चीन का ये रेस्टोरेंट पूरा जेल जैसा बना हुआ है फिर भी यहां आने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती हैं। इस रेस्टोरेंट का लुक और थीम पूरी जेल जैसी है, इसमें सलाखों के बीच बैठाकर लोगों को खाना सर्व किया जाता है।
जापान के टोक्यो में मौजूद इस रेस्टोरेंट में कर्मचारी महिला की ड्रेस वियर करके लोगों को खाना सर्व करते हैं। इस रेस्टोरेंट्स के बारे में दुनिया भर के लोग जानते हैं।
वैसे तो आमतौर पर लोग हॉस्पिटल में खुशी से नहीं जाते हैं, बल्कि किसी न किसी परेशानी के चलते ही उन्हें हॉस्पिटल में जाना पड़ता है। लेकिन यहां हॉस्पिटल के लुक में बने इस रेस्टोरेंट में लोग बिना किसी दुख के जाते हैं, बल्कि पूरी खुशी से जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments