दुनिया में बहुत कुछ खास है बस हमे उसे देखने या जानने की जरूरत है। इस दुनिया में इंसान से ज्यादा जानवर और जीव-जन्तु हैं। ये सभी जीव इंसानों के आस-पास या जंगलों में रहते हैं। कुछ जीव-जन्तु ऐसे होते हैं जो दिखने में तो छोटे लगते हैं, लेकिन इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। ये छोटा मगर जहरीला कीड़ा अगर किसी इंसान को काट ले तो पल भर में ही इंसान की मौत हो सकती है। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही कीड़े के बारे में बता रहे हैं जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा खतरनाक कीड़ों में से एक है।
आर्मी चींटी नाम का ये छोटा और जहरीला कीड़ा चींटियों की सबसे खतरनाक प्रजाति है। ये खतरनाक चींटी अफ्रीकी जंगलों में मिलती है। जीव वैज्ञानिकों ने इस खतरनाक चींटी को इसके जहरीले डंक की वजह से आर्मी चींटी का नाम दिया है। इन आर्मी चींटियों की एक खास बात होती है कि ये हमेशा ग्रुप में चलती हैं और एक साथ ही शिकार करती हैं। जानकारी के अनुसार, दुनिया में अधिकतर चींटियां घर बनाती हैं, लेकिन ये खतरनाक चींटियां घर नहीं कसबा बनाकर रहती हैं। ये चींटियां किसी भी जानवर पर एक साथ हमला करती हैं, इसलिए इन्हें आर्मी चींटी कहा जाता है।
बताया जाता है कि इस चींटी का जहर बहुत ज्यादा ताकतवर होता है। इस चींटी के काटने का तरीका अन्य चींटियों से बिल्कुल निराला है, जोकि इंसानों के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक साबित होता है। इस चींटी के काटने पर अन्य किसी भी चींटी या मधुमक्खी के मुकाबले 30 गुना ज्यादा दर्द होता है। अगर आर्मी चींटी का झुंड किसी इंसान पर हमला कर दे तो सिर्फ 10-15 मिनटों के भीतर ही उसकी मौत हो जाएगी। अगर एक चींटी किसी इंसान को काट ले तो वो इंसान लगभग 1 वीक तक उठने लायक नहीं रहता है। आर्मी चींटियों का झुंड 1 दिन में कई लाखों कीड़ों को खा जाता है।
0 Comments