बिहार के गोपालगंज जिले में सर्पदंश का अजीब मामला सामने आया है। सांप ने महिला को काटा तो जवाब में महिला ने भी उसे जगह-जगह से काट लिया।
श्यापुर गांव की निवासी एक महिला को सांप ने काट लिया। इस पर गांव के बड़े-बुजुर्गों ने उसके पति को अजब सलाह दी कि अगर महिला जवाब में उसे काट लेगी तो उस पर जहर का असर उतर जाएगा। यहां तक कि गांव वाले ही उस सांप को पकड़कर भी ले आए।
सबके कहने पर महिला ने गुस्से में सांप को जगह-जगह से काट लिया। इस पर सांप मौके पर ही मर गया। उधर, महिला भी अचेत हो गई।
सबके कहने पर महिला ने गुस्से में सांप को जगह-जगह से काट लिया। इस पर सांप मौके पर ही मर गया। उधर, महिला भी अचेत हो गई।
तब जाकर परिजन ने उसे गोपालगंज के सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
0 Comments