इस दुनिया में बहुत सारे लोग रहते हैं| और सबकी अलग-अलग पहचान है| और भिन्न-भिन्न समाजों में अलग-अलग रीती रिवाज देखने को मिलते हैं| लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं|
एक ऐसे समाज के बारे में जहां मौत के बाद में भी व्यक्तियों को मृत नहीं माना जाता है| यह अजीबोगरीब परंपरा इंडोनेशिया की है यहां पर तोरा जान समुदाय के लोग निवास करते हैं| और इनका मानना है कि मृत शव के साथ अच्छे संबंध बनने से जीवन काफी सरल हो जाता है|
यह अपने मृत रिश्तेदार और परिजनों को कब्र से खोदकर उन्हें नहलाते हैं| और अच्छे कपड़े पहनाते हैं और उसके बाद में पूरे गांव में जुलूस निकाला जाता है| और उन्हें कुछ पकवान और सिगरेट भी दी जाती है| और यहां पर रहने वाले लोगों का विश्वास है कि इस प्रकार का उत्सव मनाने से उनके जीवन में खुशहाली आती है| और उनके परिजन उन्हें आशीर्वाद देते हैं| और कुछ लोग तो मृत शव को कुछ दिनों तक अपने घर में ही रखते हैं| और उसके बाद में उन्हें अपने कब्र में ले जाकर दफना देते हैं|
0 Comments