इतने सालों से बिना किराया दिए एक रेत के महल में रह रहा है ये कपल

रेत का महल…बिल्कुल ऐसा लगता है जैसा सपना है। इसके बारे में आपने कई कहानियों में सुना होगा। हम आज आपको एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो 22 साल से रेत के महल में रह रहा है। जी हां, ये सच है। इतने सालों से उसने इस महल का कोई किराया तक नहीं दिया है।
44 साल के Marcio Mizael Matolias ब्राजील के रहने वाले हैं। उन्होंने Rio de Janerio के Barra da Tijuca बीच में एक बहुत बड़ा रेत का महल बनाया है। इसे देखखर हर कोई हैरान रह जाता है। पूरा दिन वो वहां आने वाले विदेशी पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं और अपना समय बिताते हैं।
उनका कहना है कि मैं गुआनाबारा की खाड़ी में पला बड़ा हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी बीच पर ही बिताई है। मुझे पर्यटकों का मनोरंजन करना बहुत अच्छा लगता है। मैं अपने महल का कोई किराया नहीं देता हूं। यहां एक बहुत अच्छी जिंदगी जी रहा हूं। खास बात ये है कि आसपास के लोग उन्हें राजा कहकर बुलाते हैं।
Marcio अपने महल का पूरा दिन देखभाल करते रहते हैं। पर्यटकों का मनोरंजन करने के अलावा वो वहां गोल्फ और फिशिंग भी करते हैं। उन्होंने बताया इस महल के अदंर एक 3×3 का बेडरूम भी है। इसे बनाने का आइडिया उन्हें स्पेन की एक वास्तुकार एंटनी गौडी पर लिखी गई बुक से आया।

Post a Comment

0 Comments