गर्मी का मौसम आते ही हर इंसान को गर्मी लगने लगती है। लोग गर्मी के निजात पाने के लिए ठंडी चीजों और जगहों का पसंद करने लगते हैं और सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए अंगीठी और गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ती है, लेकिन एक ऐसा शख्स है जो मौसम से बिल्कुल विपरीत चलता है। जिसे गर्मी के दिनों में भयंकर ठंड लगती है और सर्दी के सीजन में वो गर्मी से बेहाल हो जाता है। जी हां ये इंसान अपने आप में एक अजूबा है, जो कि किसी दूसरी दुनिया में नहीं बल्कि हरियाणा का है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ का संतराम दुनिया का शायद अकेला ऐेसा शख्स होगा जिसे ठंडी में गर्मी और गर्मी में सर्दी लगती है। संतराम गर्मी के महीनों में आग तापता है। दिनभर मोटे कपड़े, टोपी पहने रहता है। तपती धूप में भी उसे सर्दी लगती है इसलिए वो तीन से चार रजाई ओढ़कर बाहर निकलता हैं और अंगीठी के पास भी बैठता है।
महेंद्रगढ़ के डेरोली अहीर गांव के रहना वाला संतराम सर्दी के दिनों में गर्मी महसूस करता है। गर्मी से बचने के लिए वो सर्दी के दिनों में भी वो बर्फ पर सोता है और बर्फ खाता भी है।
इतना ही नहीं सर्दी के दिनों में संतराम सुबह 5 बजे उठकर तालाब में नहाता है और लगभग पूरे दिन पानी में ही रहता है। ढेर सारी आइसक्रीम भी खाता है।
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि संतराम बचपन से ही ऐसा कर रहा है। वहीं संतराम की बहू ने बताया संतराम को जिला प्रशासन भी सम्मानित कर चुका है और उसकी मदद भी की है। बाहर से आई डॉक्टरों की टीम भी जांच कर चुकी है, लेकिन इसका भी कोई रिजल्ट नहीं निकला।
डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार के अनुसार संतराम को कोई बीमारी नहीं है। कई डॉक्टरों का ये भी मानना है कि उन्होंने आज तक ऐसा कोई केस नहीं देखा। अब संतराम पर मेडिकल कॉलेज में रिसर्च करने की तैयारी भी हो रही है।
0 Comments