ये हैं दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी होटल...

विश्व में बहुत खूबसूरत जगहें हैं, कुछ को इंसान ने बनाया है तो कुछ को कुदरत ने बनाया है। इंसान ने अपने दिमाग के बल पर धरती पर बहुत सी खूबसूरत इमारत बनाई हैं, आज हम आपको इंसान द्वारा बनाए गए कुछ ऐसे खूबसूरत होटल्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही होटल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि एक बार यहां घूमने का मौका मिल जाए।
द वेनेटियन होटल साल 1999 में शुरू हुआ था और आज तक शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। लास वेगास में स्थित ये एक 36 मंजिला होटल है, जिसके साथ 53 मंजिला द पलाजो भी इसका ही हिस्सा है। इस होटल में कुल 7,017 कमरे हैं।
एमजीएम ग्रैंड दूसरे नंबर का सबसे बड़ा होटल है। लास वेगास में स्थि‍त इस होटल को 1993 में शुरू किया गया था। इस होटल में 30 मंजिल हैं और 6,852 कमरे हैं।
द फर्स्ट वर्ल्ड होटल तीसरे नंबर का सबसे बड़ा होटल है। मलेशि‍या में स्थित इस होटल में 6,118 कमरे हैं।
डिजनी ऑल स्टार होटल में खेलकूद के लिए स्टेडियम से लेकर अन्य सारी सुविधाएं हैं। ओरलैंडो स्थित इस होटल को 1971 में बनाया गया था, जिसमें 5, 524 कमरे हैं।
मॉस्को में स्थि‍त इजमेलोवो होटल 1980 में बना था। 30 मंजिला होटल में 5 हजार कमरे हैं।
विन लास वेगास और इनकोर लास वेगास होटल दुनिया के सबसे बड़े होटल्स की लिस्ट में शामिल हैं।
लक्जर होटल में 3 इमारत हैं, जिनमें 4,408 कमरे हैं। लास वेगास में स्थित ये होटल 1993 में खुला था।
1999 में बने मैंडले बे होटल में 43 मंजिल हैं। लास वेगास में स्थित इस होटल में 4,332 कमरे हैं।
पटाया स्थि‍त एंबेसडर सिटी जोमटीन होटल 9वां दुनिया का सबसे बड़ा होटल है। 5 इमारतों वाले इस होटल में 4,219 कमरे हैं।
एक्सकैलिबर होटल में 4,008 कमरे हैं। लास वेगास में स्थित इस होटल में 28 मंजिल हैं।

Post a Comment

0 Comments