शराब के दाम पीने वाले की हैसियत का पैमाना होते हैं। बड़े-बड़े दिग्गज अपने घर के मेहमानों के सामने महंगी से महंगी शराब परोसते हैं। ताकि उनका रुतबा बढ़े। इसी कड़ी में आज हम आपको उन महंगी शराबों के दामों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पार्टियों में चर्चा का विषय रहती है।
टकीला ले .925 -
इस शराब का नाम है टकीला ले .925। जिस बोतल में इसकी पैकेजिंग होती है उसमें 6400 हीरे जड़े होते हैं। इसे मेक्सिको में सबसे पहले लॉन्च किया गया। लेकिन इसे किसी ने आज तक नहीं खरीदा। तो इस वजह से इसकी असल कीमत का पता नहीं चल सका।
डैलमोर 62 -
इसका नाम है डैलमोर 62, इसे दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की माना जाता है। ये इतनी महंगी कि आज तक इसकी केवल बारह बोतलें ही बनाई गई हैं। कीमत- एक करोड़ चालीस लाख से भी ज्यादा।
अममांड डी ब्रिगनैक मीडास -
अममांड डी ब्रिगनैक मीडास। इसे दुनिया के सबसे महंगी चैंपेन में गिना जाता है। इसकी बॉटल का बड़ा साइज ऊंची कीमत की एक बड़ी वजह है। इसकी कीमत एक करोड़ चालीस लाख से ज्यादा है।
0 Comments