ये हैं दुनिया की बेहतरीन जगहें, एक बार जाने के बाद वापस आने का नहीं करता मन

इस दुनिया में आपने एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह के बारे में सुना होगा। कई जगहों को असलियत में तो कई जगहों को सिर्फ टीवी, इंटरनेट या किताबों में ही देखा होगा। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत और बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आपको वहां जाने का मन करेगा। अगर आप एक बार यहां चले गए तो आपका कभी वापस आने का मन नहीं होगा। ये हैं दुनिया की खास 8 खूबसूरत जगहें…
व्हाइटहैवन बीच, ऑस्ट्रेलिया
इस खूबसूरत दुनिया में ऑस्ट्रेलिया में स्थित व्हाइटहैवन बीच अपनी सफेद रेत के कारण दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत मानी जाती है। 7 किमी में फैली हुई ये बीच सफेद रेत और खूबसूरत नजारों से भरी हुई है। इस खूबसूरत बीच को दुनिया की इको फ्रेंडली बीच में से एक माना जाता है। इस बीच पर कुत्तों को लाने और सिगरेट पीने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
वेस्टिन माउ रिजॉर्ट और स्पा हवाई
हवाई में स्थित ये एक एक ऐसा रिजॉर्ट जो की देखने में किसी कुदरती बीच जैसा लगता है और उसमें सुंदर झरने और छोटी-छोटी पहाड़ियां भी बनी हुई हैं। अगर आप कभी यहां घूमने जाएंगे तो देखेंगे की ये जगह कितनी ज्यादा खूबसूरत है।
द फेयरी पूल्स ऑन द इस्ले ऑफ स्काई, स्कॉटलैंड
अगर आप स्कॉटलैंड जाने के बारे में प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको इस देश की सबसे ज्यादा खूबसूरत और बेहतरीन जगह के बारे में बता रहे हैं। जहां जाकर आपको ऐसा लगेगा कि आप कहीं परियों की जगह पर आ चुके हैं। यहां मौजूद झरने, झील, बादल और यहां का खूबसूरत नजारा बहुत ज्यादा बेहतरीन है। यहां हमेशा अच्छी हवा चलती रहती है।
मार्बल कावेर्न्स ऑफ करेरा झील, चिली
चिली के पेटागोनिया में स्थित ये जगह दुनिया की सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों में से एक है। ये प्राकृतिक गुफा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा खूबसूरत है। इस गुफा में दीवारें कीमती और अद्भुत पत्थर की बनी हुई हैं, और नीचे की झील इसे और ज्यादा खूबसूरत बना देती है।
द शहारा ब्रिज, यमन
यमन में स्थित शहारा ब्रिज 17 वीं शताब्दी में शहर को ऊचें पर्वतों से जोड़ने के लिए बनाया गया था। ये ब्रिज बहुत ज्यादा खतरनाक होने के साथ-साथ सैलानियों के लिए आर्कषण का केंद्र भी बना रहता है। इस ब्रिज को तुर्कियों से लड़ने के लिए बनाया गया था।
हवासू फॉल्स – ग्रांड कैनियन नेशनल पार्क, अमेरिका
हवासू फॉल्स धरती पर मौजूद स्वर्ग है। अमेरिका के एरीजोना में स्थित ये झरना बहुत ज्यादा खूबसूरत है। अगर आप अमेरिका जाएंगे तो आपको पता चलेगा कि इस जगह की खूबसूरती कितनी ज्यादा अलग है। इस झरने का पानी हरे और नीले रंग का नजर आता है।
अरंग केल, नीलम घाटी- कश्मीर
दुनिया में अगर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर में है। जिंदगी में एक बार इस जगह पर जरूर जाइए और इस जगह की खूबसूरती को देखिए। कश्मीर की नीलम घाटी में स्थित ये हरा-भरा गांव 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां मौजूद नदी इस जगह की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाती है। ये वो जगह है जो की कुदरती खूबसूरती से भरपूर है।
Fjadrargljufur घाटी, आइसलैंड
आइसलैंड में स्थित ये घाटी दुनिया की सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों में गिनी जाती है। साउथ ईस्ट में स्थित ये घाटी 100 मी गहरी और लगभग 2 किमी लंबी है। इस घाटी का निर्माण नदी के पानी द्वारा मिट्टी के कटाव से हुआ है। प्रकृति ने इस धरती पर कैसी-कैसी सुंदर जगह बनाई हुई हैं, उन्हें देखने पर ही पता चलता है।

Post a Comment

0 Comments