अक्सर आपने देखा होगा की पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में एक खास अंतर होता है। जिसके बारे में लगभग सभी जानते है और वो अंतर है बटन का। जी हां, महिलाओं की शर्ट में बटन हमेशा बायीं ओर जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन हमेशा दायीं ओर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है..?
इसके पीछे का लॉजिक भी बड़ा दिलचस्प है। दरअसल, बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि शर्ट में लगी बटन की दिशा का कनेक्शन नेपोलियन बोनार्पाट के जमाने से है। जिन लोगों को ये बात पता है वो इस लॉजिक को अच्छी तरह समझ पाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि नेपोलियन अपनी शर्ट के बटन लगाने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल करता था, इसलिए उसे काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता था। इसलिए नेपोलियन ने ये आदेश दिया कि अब से कमीज बनाने वाले सभी दर्जी बटन बायीं और ही लगाएं। तब से इस नियम को फॉलो किया जा रहा है। मगर किसी को इसका इतिहास नहीं मालूम।
वहीं एक लॉजिक ये भी दिया जाता है कि 13वीं शताब्दी की धनी महिलाओं ने कपड़े पहनाने के लिए नौकर रखे हुए थे। उस समय ज्यादातर नौकर या सेवक दाएं हाथ से काम करते थे। इसलिए सहूलियत के लिहाज से महिलाओं की शर्ट में बटन बायीं तरफ लगाए जाने लगे।
0 Comments