कैसी होती है बार गर्ल्स की जिंदगी, जानिए रोचक बातें

किस्मत इंसान को कभी कभी ऐसा काम करने पर मजबूर कर देती है जिसकी वह सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता है। वैसे तो आज की दुनिया में गरीब होना ही सबसे बड़ी बीमारी है। क्योकि गरीबी में लोग कभी कभी न चाहते हुए भी बहुत कुछ ऐसा गलत काम कर जाते है।कुछ औरते और लडकिया मजबूरी में आकर शरीर का व्यापार करने लगती हैं तो कुछ बार में डांस करने का काम करने लगती हैं। ख्वाहिशें तो हर किसी इंसान की होती है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उनकी भी आम लड़कियों सी ख्वाहिशें होती हैं। या इस बारे में सोचा है कि बार गर्ल्स की लाइफ बार के बाहर कैसी होती है ? तो चलिए आज आपको इनकी कुछ बातों के बारे में बताते हैं ….
# यहां पर काम करने वाली बार गर्ल्स को शराब के नशे में घूरना तो हर आदमी को पसन्द है। लेकिन मुंबई में बहुत सी ऐसी लड़कियां जिंदगी काट रहीं हैं जिनको कभी सच्चा प्यार नहीं मिलता, जबकि गलत निगाहें हजारों मिल जाती हैं। और वो इनका शिकार बन जाती है।
# बार गर्ल्स जब इन कामों को करना शुरु करती हैं तो उन्हें इस बात सो सतर्क करा दिया जाता है कि वे अपना असली नाम किसी को ना बतायें।ये मिलने वालों को अलग-अलग नाम बताती हैं जिससे इनकी असली पहचान छिपी रहे।
# कई बार लोग गांव से काम तलाशने शहर आते हैं और मुंबई शहर जैसे बड़े शहर में कम पढ़ी-लिखी होने के कारण लड़कियों को बार डांसर बनना पड़ता है। और कभी-कभी मजबूरी में शादी-शुदा औरतों को भी बार में डांस करने का काम करना पड़ता है।
# जो महिलायें इस काम मे अपनी जिन्दगी बिताती हैं उनके परिवार वाले भी नहीं जानते कि उनकी बेटी एक बार डांस में काम करके लोगों का दिल बेहलाती हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि उनके बच्चे बड़े होते हैं और ये राज मरकर उस महिला के साथ चला जाता है कि वो किसी बार डांस में काम भी करती है।
# जो महिलाएं खूबसूरत होती हैं उनके लिए उनकी खूबसूरती ही खतरनाक होती है। कई गैंगस्टर अपनी आपसी दुश्मनी निकालने के लिए किसी खूबसूरत महिला का किडनैप कर इसकी मजबूरी का फायदा उठा कर उसे बेच देते हैं और गैंगस्टर को जाल में फांस कर अपना काम निकाल लेते हैं।
# बार में काम करने वाली लड़की भी आम लड़की की तरह सपने देखती है। इनका सपना भी ऐसा होता है की इनका भी घर-परिवार हो इन्हें भी सच्चा प्यार करने वाला इंसान मिले लेकिन उसकी इस भावना को कोई नहीं समझता और बस फायदा उठाते हैं।
#बार में आने वाली कोई भी लड़की अपनी खुशी से ऐसे काम नहीं करती बल्कि किसी ना किसी मजबूरी में आकर अपने को कुछ इस तरह मजबूरी में ढाल लेती है।

Post a Comment

0 Comments