इस लड़की के बाल देखकर हैरान रह जाएंगे आप

अक्सर बाल गिरने की समस्या तो आज के समय में हर दूसरे इंसान को होती हैं। हर जगह कोई न कोई इंसान ऐसा मिल ही जाता है जो बाल गिरने की समस्या के बारे में आपको बताए और वो इससे परेशान हो। लेकिन हम आपको आज गुजरात की उस लड़की के बारे में बता रहे हैं जिसके बालों को देखकर पूरी दुनिया को जलन होने लग जाएगी। जब आप इस लड़की के बालों की लंबाई देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
इस लड़की के है सबसे लम्बे बाल:
इस लड़की के लम्बे बालों के कारण ही उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। हम बात कर रहे हैं गुजरात की नीलांशी पटेल के बारे में जिनकी उम्र 16 साल है और वह बीते 10 सालों से अपने बाल बड़े कर रही थी। अब उसके बाल दुनिया में सबसे लंबे हैं। उनकी लंबाई 5 फुट 7 इंच है। 
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:
इस बारे में बात करते हुए नीलांशी ने बताया कि, 'वह जब भी अपने बाल धोती हैं तो इन्हें सुखाने में आधा घंटा लग जाता है। सूखने के बाद उन्हें व्यवस्थित करने में एक घंटा लगता है। उन्हें बालों को संभालने में बहुत परेशानी नहीं होती है और न ही उनके बाल किसी काम को करने में बाधा बनते हैं।

Post a Comment

0 Comments