पानी के बीचो-बीच बसी है यह सुंदर जगह...खाने के लिए मिलता है अच्छा फूड

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह मौजूद हैं। अगर आप कभी दुनिया में घूमने निकलेंगे तो आपको पता चलेगा कि कहां पर क्या मौजूद है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह घूमने के लिए बेहतर साबित हो सकती है। इस जगह पर जाकर आपको सुकून मिलेगा, शांति मिलेगी और प्रकृति की खूबसूरती का एहसास होगा।
ये जगह चारों और पानी से घिरी हुई है और यहां खाने के लिए अच्छा फूड मिलता है। इस अकेले आइलैंड में दुनिया की असीम खूबसूरती शुमार है। ताईकेहाओ नाम का खूबसूरत आइलैंड पैसिफिक ओशन में स्थित है।
ये आइलैंड 27 किमी के गोल आकार में बना हुआ है। देखने में ये आइलैंड दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्विमिंग पूल लगता है। इस जगह का नाम शांति के हिसाब से रखा गया है और शायद दुनिया में ऐसी कोई जगह होगी जो कि इतनी ज्यादा शांतिप्रिय होगी।
अगर धरती पर आपको कभी जन्नत देखनी है तो इस जगह पर जाकर देख सकते हैं। एक बार में इस आइलैंड में 500 लोग रहते हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां पर पूरे साल में सैलानियों का ताता लगा रहता है। दुनिया का खूबसूरत आइलैंड साउथ पैसिफिक ओशन के फ्रेंच पॉलिनेशिया के निकट मौजूद है और दुनिया में इस आइलैंड के आकार का कोई और आईलैंड शायद ही मौजूद होगा। इस आइलैंड के अजीबोगरीब आकार की वजह से दुनिया भर से लोग आते हैं और इसकी खूबसूरती का आनंद उठाते हैं।

Post a Comment

0 Comments