एक ऐसी जगह जहां पीरियड्स के दौरान लड़कियों को रहना पड़ता है झोपड़ी में...

हर लोगों की अपनी अपनी मान्यताएं है। नेपाल में कई जगहों पर ऐसी मान्यता है कि लड़की पीरियड के समय अपवित्र हो जाती है। इस दौरान लड़की को घर के बाहर झोपड़ी में या पशुओं के बाड़े में रहने पर मजबूर होना पड़ता है और उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।
मान्यता ने ली लड़की की जान:
नेपाल में 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई। लड़की के पीरियड चल रहे थे और उसे घर से बाहर निकालकर एक झोपड़ी में रहने पर मजबूर कर दिया । इतनी ठंड की वजह से लड़की ने झोपड़ी में आग जला रखी थी, जिसके धुंए से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।
क्या है प्रथा और नियम:
इस प्रथा को छौपदी कहा जाता है, जिसका मतलब है अनछुआ। ये प्रथा सदियों से नेपाल में जारी है।
पीरियड या डिलिवरी के चलते लड़कियों को अपवित्र मान लिया जाता है। इसके बाद उन पर कई तरह की पाबंदिया लगा दी जाती हैं।
वह घर में नहीं घुस सकतीं। पेरेंट्स को छू नहीं सकती। खाना नहीं बना सकती और न ही मंदिर और स्कूल जा सकती हैं।खाने में सिर्फ नमकीन ब्रेड या चावल दिए जाते हैं। फल को हाथ लगाने पर वह कभी नहीं पकता है। 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला:
करीब 80 फीसदी लड़कियों-महिलाओं को पीरियड के दौरान अपमान और हिंसा भी सहन करनी पड़ती है।
 सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में गैरकानूनी करार दिया था। 

Post a Comment

0 Comments