ये है दुनिया के सबसे छोटे 5 देश...अलग है पहचान

दुनिया में जनसंख्या का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। चीन इस मामले में पहले नंबर पर है और इंडिया दूसरे। हां क्षेत्रफल के मामले में भी ये पीछे नही हैं। एशियन देशों में चीन पहले स्थान पर है, लेकिन दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां जनसंख्या भारत के एक छोटे शहर की तुलना में भी कम है और क्षेत्रफल की बात की जाए तो कुछ 2 सौ किमी के एरिया में ही समाप्त हो जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं...
वेटिकन सिटी  
यह है तो बेहद खूबसूरत लेकिन जब भी इसकी बात आती है तो दुनिया के सबसे छोटे देश के रूप में होती है। इसका कुल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किमी है। पाॅपुलेशन की बात की जाए तो 8 सौ से अधिक लोग यहां नहीं रहते। हालांकि यहां एक हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं और विशेष फेस्टिवल में यह संख्या बढ़कर और अधिक हो जाती है। दरअसल यह इटली की ही सिटी है, लेकिन इसकी खूबसूरती और अन्य धार्मिक विशेषताओं के चलते इसे देश का दर्जा प्रदान किया गया है। 
मोनाको  
इसे दुनिया की सेकण्ड स्माॅलेस्ट कंट्री माना जाता है। यहां समुद्री लहरों का असर कुछ ज्यादा ही देखने मिलता है। जिसकी वजह से बीस सालों में यह घटकर 2.02 किमी ही रह गया है। टूरिस्ट हब भी इसे माना जाता है। खूबसूरती के मामले में किसी से पीछे नही। 
नौरु 
क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किमी  और दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश। इसके पास अपनी कोई मिलिट्री भी नही है। यह एक छोटे द्वीप की तरह ही नजर आता है।
तुवालु  
यह दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैले तुवालु को दुनिया के चैथे सबसे छोटे देश का दर्जा प्राप्त है। इसे साल 1978 में ब्रिटेन से आजादी प्राप्त हुई थी।
सैन मैरिनो  
61 वर्ग किमी में फैला सैन मैरिनो दुनिया का पांचवा सबसे छोटा देश है। इसकी खोज  301 एडी में की गई थी। यह दुनिया के प्राचीन देशों में भी शामिल है। प्राचीन सभ्यताएं और परंपराओं के लिए ये अब भी अलग ही पहचान रखता है।

Post a Comment

0 Comments