एक नहीं बल्कि 200 जिंदा सांपों के साथ रहता है ये शख्स, कोई नहीं करता विरोध

दुनिया में ऐसे कई लोग होते है जो ऐसे जानवरों के साथ रहना पसंद करते है जो बेहद खतरनाक होते है। आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे है जिसका शोक है सांपो के साथ रहना। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हम बात कर रहे है बिलासपुर से सटे पेंड्रा में रहने वाले द्वारका कोल की।
हैरान कर देने वाली बात है कि ये इंसान एक सांप के साथ नहीं बल्कि 200 जिंदा सांपो के साथ रहता है। इनके साथ इनकी बुढ़ी मां रहती है। ये शख्स खुद झोपड़ी में रहता है लेकिन सांपो के लिए आलिशान झोपड़ी का निर्माण कर रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके पास जहरीले कोबरा से लेकर कई सारे बेहद खतरनाक सांप है। हैरान कर देने वाली बात है कि इस इंसान ने 21 साल की जिंदगी में करीब 5 हजार सांपो को पकड़ा है।
द्वरका का कहना है कि सांपो को ये पैसे कमाने के लिए नहीं पकड़ता है सिर्फ शौक पुरा करने के लिए पकड़ता है। कहते है कि जो इंसान सांप रखता है तो वो उनके दांत तोड़ देता है लेकिन ये इंसान सांप के दांत भी नहीं तोड़ता है।इतना ही नहीं इसको कई सापों ने कई बार काटा है। 4 बार तो इसकी इतनी हालत गंभीर हो गई थी की बच पाना ही मुश्किल था। पहले गांव के लोग इसका विरोध करते थे लेकिन अब कोई भी इसका विरोध नहीं करता है।
क्योंकि अगर किसी भी इंसान को गांव में सांप काट लेता है तो ये उसका इलाज कर देता है। सांपो के मामले में ये वैशेषज्ञ बन चुका है। यहाँ तक की जब भी प्राथमिक उपचार केंद्र में कोई सांप के काटने का मामला आता है तो डॉक्टर यहाँ भी द्वारका को ही इलाज करने बुलाते हैं.

Post a Comment

0 Comments