आज हम आपको दुनिया के एक मात्र ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां पर लड़कियां लड़को के लिए तरसती है। वैसे तो सभी जगह लड़के लड़कियां को लिए तरसते है। लेकिन इस गांव में ऐसा नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि ये गांव ब्राजील में है जिसे नोइवा और कोरडेएर के नाम से जाना जाता है।
इस गांव में लगभग 600 महिलाएं रहती है। लेकिन इस गांव में ऐसे लड़के मिलना मुश्किल है जिनकी शादी नहीं हुई हो। यहां पर लड़कियों की तलाश अधुरी रह जाती है। लड़को की कमी का सबसे अहम कारण है कि यहां पर पुरूष सभी शहरों में काम के लिए चले जाते है।बाद में इलाके की पुरी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर आ जाती है।यहा की महिलाओं की उम्र में 20 से 35 साल के बीच है। यहां की सभी लड़कियों का कहना है कि वे सभी प्यार और शादी का सपना देखती है। लेकिन ये गांव वो नहीं छोड़ सकती है।वे चाहती हैं कि शादी के बाद लड़का उनके कस्बे में आकर वहीं के नियम-कायदों को मानते हुए रहे।इस कुछ इलाके की महिलाओं की शादी हो रखी है लेकिन महिलाओं के पति औऱ 18 साल से बड़े लड़के काम के कारण कस्बे से बाहर जाना पड़ता है।
यहां खेती-किसानी से लेकर बाकी सभी काम महिलाएं ही संभालती हैं। इस कस्बे की पहचान मजबूत महिला समुदाय की वजह से है। इसकी स्थापना मारिया सेनहोरिनहा डी लीमा ने की थी, जिन्हें कुछ वजहों से 1891 में अपने चर्च और घर से निकाल दिया गया था।
0 Comments