देश व दुनिया में शादी को पवित्र बंधन माना जाता है। आपने इंसान के साथ इंसान की शादी के बारे में तो सुना होगा। जैसे एक दूसरे देश के लोग शादी कर लेते हैं। कई विदेशी युवतियों ने भारत में आकर कई युवकों के साथ शादी की है।
बिल्लियों से की शादी:
इंसान ने जानवरों के साथ शादी की है और शादी के बाद पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से साथ रह भी रही है। हम बात कर रहे हैं स्पेन के लैंजारोट में रहने वाली 48 साल की बारबेरेला बुचनर की। बारबेरेला बुचनर ने शादी किसी इंसान से नहीं बल्कि दो बिल्लियों से की है।
बिल्लियों को मानती है पति:
वर्ष 2004 से लेकर अब तक बारबेरेला इन दो बिल्लियों के साथ ही रह रही है और इन दोनों बिल्लियों को अपना पति मानती हैं। बारबेरेला बुचनर ने हाल ही में पति मान चुकी अपनी दोनों बिल्लियों के साथ शादी की 10वीं सालगिरह मनाई है।
झगडे बहुत होते हैं:
बारबेरेला का कहना था कि वे इन बिल्लियों के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। बारबेरेला की इन बिल्लियों के नाम हैं स्पाइडर ओर लुगोसी। बारबेरेला कहती हैं कि जिंदगी का एक लंबा अरसा उन्होंने लोगों में प्यार खोजने में जाया कर दिया। उन्हें समझाना और प्यार करना बेकार है, क्योंकि झगडे बहुत होते हैं।
0 Comments