जब अचानक हरा हो गया इस नदी का पानी तो...

समुद्र के पानी का रंग दो तीन रंगों में होता है कुछ नीला होता है तो कुछ हरा या फिर गहरा हरा रंग होता है। लेकिन क्या कभी आपने नदी के पानी को बदलते देखा है। नहीं ना, तो आइये आपको बताते हैं ऐसी ही जगह के बारे में। दरसल, पिछले कुछ दिनों से स्पेन में एंडोरा और कैटेलोनिया में बहने वाली एक नदी का रंग अचानक हरा हो गया।
नदी का पानी हो गया हरा:
पानी का रंग  अचानक बदलने से वहा रहने वाले लोगों को ये लगा कि पानी में शायद ज़हर का असर हो रहा है। लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद इसका पता चला। दरअसल इसमें जानबूझकर एक नॉन टॉक्सिक डाई मिलाई गई थी जिससे इसका पानी सफ़ेद से हरा हो गया। ऐसा इसलिए किया ताकि नदी में प्रदुषण का स्तर चेक किया जा सके।
इसलिए हुआ हरा पानी:
कुछ समय से इस नदी की वजह से इलाके में Gastroenteritis की बीमारी फैल गई थी। जिसकी वजह से ऐसा किया गया। और कुछ देर बाद ही पानी अपने आप ठीक हो गया। पर इन सब लोग काफी डर गए थे।

Post a Comment

0 Comments