गायों को गले लगाने के लिए यहां हजारों रुपए खर्च कर रहे हैं लोग...

भारत में गाय से होने वाले फायदों की वजह से माता का दर्जा दिया जाता है। भारत में विमर्श का मुद्दा तक बन चुकी गाय पर इन दिनों अमेरिका में भी प्रेम उड़ेला जा रहा है। इन दिनों अमेरिका में एक विशेष प्रकार का अभियान छेड़ा गया है। जिसे Cow Cuddling यानी की गाय से गले लगाना भी कह रहे हैं। इस अभियान में यूएस की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। यहां तक की जमकर पैसे भी खर्च कर रही है।
अमेरिका में चल रहे इस अभियान में लोग प्रति 90 मिनट के एवज में 300 डॉलर खर्च कर रहे हैं। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह रकम 22 हजार के आस-पास बैठती है। अब आप सोच रहे होंगे कि 90 मिनट में क्या होता है। इन 90 मिनट में लोग जानवरों के साथ रिलैक्सिंग समय बिता रहे हैं। इस ट्रेंड का उद्देश्य जानवरों की देखभाल और सुरक्षा करना है। लेकिन सवाल ये उठता है कि ऐसा करने से फायदा क्या है। दरअसल, न्यूयॉर्क के माउंटेन हॉर्स फार्म में एक कार्यक्रम चलाया गया था। जिसे हॉर्स और काउ एक्सपीरियंस का नाम दिया गया था। इस कार्यक्रम में जानवरों के साथ खेलना और समय बिताना शामिल था। लेकिन अगर जानवर खेलने के मूड में नहीं है तो आप उन्हें गले लगाकर बैठ सकते हैं। इससे लोगों को पॉजिटीव महसूस हो रहा है क्योंकि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं।
गायों के शरीर का तापमान मानव शरीर से ज्यादा होता है। इसके अलावा उनकी धड़कन भी मनुष्यों के हृदय गति से तेज होती है। इसलिए जैसे ही आप किसी गाय को गले लगाते हैं तुरंत आपकी हृदय गति और शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है। हालांकि किसी वैज्ञानिक ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन जिस संस्थान ने इस अभियान की शुरुआत की थी, उसकी वेबसाइट पर ऐसा लिखा गया है। इस अभियान में घोड़ों को भी रखा गया है। लोग इसका हिस्सा बनने के लिए 75 डॉलर प्रति 60 मिनट खर्च कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments