गलती का जवाब देती है ये दीवार, खुद ही भीग जाता है पेशाब करने वाला व्यक्ति...

सार्वजनिक स्थानों पर सफाई रखना हमारा कर्तव्य है। 'यहां पेशाब करना मना है' लिखने के बावजूद लोग वहां पेशाब करते है। जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली के नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने उन लोगों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका निकाला है, जो दीवारें ‘गीली’ करते हैं। 
हाई-टेक पेंट का इस्तेमाल:
इसके लिए ये लोग एक नए हाई-टेक पेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पेंट खुद पर गिरने वाले किसी भी तरह के स्प्रे को वापस फेंक देता है। नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के एक लोकल ग्रुप ने यहां की 2 मशहूर इमारतों पर स्पेशल वॉटर रेपलेंट पेंट लगा दिया है। इस पेंट का इस्तेमाल शिपबिल्डिंग में भी किया जाता है। 
गलती का जवाब देती है ये दीवार:
यह पेंट दीवारों पर पेशाब करने वाले लोगों को जवाब देता है कि वह गलत कर रहे हैं। यह पेंट दीवारों को बचाता है और साथ ही ऐसे लोगों को सही संदेश भी देता है।  हालांकि यह स्पेशल हाइड्रोफोब पेंट महंगा भी है।

Post a Comment

0 Comments