दुनिया में कई तरह की अजीबो गरीब इमारतें है। जो कई तरह की सेफ ली हुई है। आपने भी दुनिया भर के कई मॉन्यूमेंट्स देखे होंगे। लेकिन आज जिस इमारत को हम आपको सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं, वह एक आम इमारत ना होकर एक धार्मिक स्थल है।
# लेकिन इसकी बनावट किसी अद्भुत इमारत से कम नहीं है। इसकी बनावट एक बड़ी सी सैंडल की तरह है यह कोई एम्यूजमेंट पार्क या फिर कोई म्यूजियम है, यह एक गिरिजाघर है। एक बड़ी से लेडीज सैंडिल का आकार थामे हुए यह इमारत एक क्रिश्चियन चर्च है। महिलाओं को चर्च की ओर आकर्षित करने के लिए इसे ऐसा रूप दिया गया है।
# यह चर्च ताइवान के पूर्वी तट पर बसे बुड़ाइ शहर के ओशन व्यू पार्क में स्थित है। ताइवान जो हमेशा से ही अपने अद्भुत आविष्कारों के लिए जाना जाता है, उन्होंने दुनिया को अपनी प्रतिभा का एक और नमूना पेश किया है।
# इस चर्च की खासियत ना केवल इसकी शेप, वरन् इसमें लगे 320 ग्लास के टुकड़े भी हैं। हैरान की बात तो यह है कि चर्च के अधिकारियों ने जल्द से जल्द चर्च की ओर महिलाओं को आकर्षित करने की चाह रखते हुए महज 2 महीने में ही इसे पूरा तैयार करवा दिया। चर्च को मिला यह नया रूप कला की दृष्टि से तो वाकई लाजवाब है।
0 Comments