आखिर महिलाएं शारीरिक सम्बन्ध के दौरान क्यों महसूस करती हैं ऐसा

चाहे महिला हो ये पुरुष शारीरिक सम्बन्ध के बाद खुशी का अनुभव होता है, लेकिन एक शोध में शोधकर्ताओं द्वारा पाया गया है की अधिकतर महिलाएं सेक्स करने के बाद उदास हो जाती है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि सेक्स के दौरान चरमसुख, अत्यधिक आनंद की अनुभूति के साथ उदासी भी एक प्रकार का भावनात्मक अभिव्यक्ति है।
क्यों उदास हो जाती है महिलाएं:
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया की बहुत सी महिलाएं अपनी मर्जी से सेक्स करती है फिर भी सेक्स करने के बाद वह उदास हो जाती है। यह एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्या है। शोध में पाया गया की 46 प्रतिशत महिलाओं ने सेक्स के बाद तनाव और उदासी महसूस की। 5 प्रतिशत महिलाओं में तो इस तनाव और उदासी का असर कई हफ्तों तक रहा।
क्यों रोती है महिलाएं:
शोध में इस बात का खुलासा हुआ है की कई महिलाएं तो सेक्स के बाद रोती भी हैं। शुरुआत में या कुछ देर के लिए ऐसा होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अगर लगातार ऐसा हो रहा हो तो इसे सामान्य नहीं मानना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments