भारत और अमेरिका जैसे देशों में महिलाओं को बराबर का दर्जा देने का दावा किया जाता रहा है। लेकिन करंसी में महिलाओं को जगह नही दी जाई है। इंडिया की करंसी में महात्मा गांधी की तस्वीर मौजूद होती है। वहीं, पाकिस्तानी करंसी में जिन्ना को जगह दी गई है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां की करंसी में महिलाओं को जगह दी गई है। तो इन दोनों देशों से आगे है सीरिया। इस देश के 500 पाउंड के नोट पर सीरियाई क्वीन जेनोबिया की फोटो मौजूद है।
# ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के हर नोट के एक तरफ किसी महिला की फोटो होती ही है। इसमें क्वीन एलिजाबेथ II से लेकर कई जानी-मानी महिलाओं की तस्वीर शामिल है।
# स्वीडन: 20 के नोट पर सलमा लगेर्लोफ, 50 क्रोना के नोट पर सिंगर जेनी लिंड और 100 के नोट पर क्लासिक फिल्म एक्ट्रेस ग्रेट गरबो की फोटो लगी है।
# इजरायल: इजरायल ने अपनी करंसी में दो महिला लेखकों को जगह दी है।
# मेक्सिको: 500 पेसो के नोट पर सामने मुरलिस्ट डिएगो रिवेरा की और पीछे उनकी वाइफ फरीद काहलो की फोटो लगी होती है और 200 पेसो के नोट पर मेक्सिकन राइटर सोर जुआना इन्स दी ला क्रूज की फोटो है।
# न्यूजीलैंड: 20 डॉलर के नोट पर क्वीन एलिजाबेथ II की फोटो मौजूद है और कैट शेफर्ड की फोटो 10 पर है।
तुर्की: यहां 50 लीरा नोट पर महान नॉवेलिस्ट और महिलाओं शुभचिंतक फातमा अलिये तोपुज की फोटो है।
# फिलीपींस: यह कोराजोन की मौत होने पर बेनिग्नो के साथ उनकी भी फोटो को 500 पेसो के नोट पर जगह दी गई थी। यहां के 1000 पेसो की नोट पर भी दो आदमियों के साथ महिला की फोटो मौजूद है।
# अर्जेंटीना: अर्जेंटीना के 100 पेसो बिल में फर्स्ट लेडी ईवा पेरों और 20 पेसो के नोट पर अर्जेंटीना की पॉलिटिकल एक्टिविस्ट मैनुएला रोसस की तस्वीर उनके पिता है।
0 Comments