अनोखा है ये ब्लड ग्रुप नहीं करता किसी से मैच

भारत एक विभिन्नताओं का देश है। यहां कुछ भी हो सकता है। अभी गुजरात के सूरत से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सूरत में एक युवक का ब्लड ग्रुप देखकर डॉक्टर हैरान हैं, क्योंकि इस युवक का ब्लड ग्रुप A, B, O, AB में से एक से भी मैच नहीं कर रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया में किसी भी इंसान का ब्लड ग्रुप ऐसा नहीं है। यह युवक न तो किसी को ब्लड डोनेट कर सकता है, न ही किसी का ब्लड ले सकता  है।
इस बल्ड ग्रुप की पहचान उस वक़्त हुई जब सूरत की एक प्रयोगशाला में एक शख़्स ने ब्लड ग्रुप की जांच कराई।रिसर्च में किसी तरह की बाधा न हो, इसलिए डॉक्टरों ने उस युवक की पहचान अभी छिपा रखी है।
INRA नाम दिया गया इस नए ब्लड ग्रुप को:
डॉक्टर जोशी ने इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेटरी से संपर्क किया। जहां ब्लड की जांच हुई लेकिन उसका कोई ब्लड ग्रुप नहीं मिला। यह ब्लड सैम्पल वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) भेजा गया। जहां इसकी पूरी परख करने के बाद WHO लेबोरेटरी ने इस नए ब्लड ग्रुप को सर्टिफाई किया है। डॉक्टर सन्मुख जोशी का कहना है कि उन्होनें इस ब्लड ग्रुप को INRA नाम दिया है। 
ऐसा कोई ब्लड ग्रुप नही है:
यह ब्लड ग्रुप पूरी दुनिया में इकलौता है। ऐसे में इस तरह के अनोखे ब्लड ग्रुप होने के चलते व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। वो न किसी को अपना खून दे सकता है और ना ही ले सकता है। कभी उसका खुद कोई ऑपरेशन हो तो डॉक्टरों को उसका ही खून पहले लेकर रखना होगा। जिससे इसका इलाज किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments