क्या आप जानते है, एक पत्थर से भी जमाई जा सकती है दही

दही अक्सर हर घर मे जमाया जाता है और दही ज़माने का एक ही तरीका होता है, यानी दूध में थोड़ा दही या छाछ डालकर। लेकिन एक पत्थर भी ऐसा होता है जिससे दही जमाया जा सकता है। यह पत्थर कहलाता है हाबूर स्टोन। 
# यह कोई मामूली पत्थर नही है। इस पत्थर के इस गुण का कई देशी विदेशी और जाने माने वैज्ञानिको द्वारा परिक्षण किया जा गया है और इन वैज्ञानिकों ने परीक्षण के बाद बताया कि इस पत्थर में दही जमाने के तीनों बायो केमिकल ऐमीनो एसिड, फिनायल एलीनिया और रिफ्टोफेन टायरोसीन उपलब्ध है। यह हाबुर स्टोन का अनोखा गुण है कि इससे दही जमाया जा सकता है। इस पत्थर  उपयोग से दूध को दही बनने में लगभग 14 घंटे का समय लग जाता है।
# हाबुर नाम के गाँव के लोग आज भी दही जमाने के लिए इसका ही उपयोग करते है। यह दही ज़माने वाला पत्थर जैसलमेर से 40 किलोमीटर दूर स्थित हाबुर गाँव में पाया जाता है। इस पत्थर की बनावट भी काफी सुन्दर होती है और यह दिखने में भी खुबसूरत होता है। इसलिए इससे कई तरह की चीजें बनायीं जाती है जैसे गिलास, प्लेट, प्याले, ट्रे, मालाएं, फूलदान, कप, एक्युप्रेशर उत्पाद, थाली, एवं मूर्तिया आदि।

Post a Comment

0 Comments