यह पढ़कर हैरान हो जाएं आप कि ईसा मसीह के मकबरे को खोला गया है। वह भी केवल 60 घंटे के लिए। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि आखिर यह मकबरा अचानक से 200 साल बाद कहां और क्यों खोला गया ...
करीब 200 सालों के बाद शोधकर्ताओं ने उस जगह को फिर से खोला है, जिसे ईसा मसीह का मकबरा माना जाता है। यह इजरायल के यरुशलम का ‘चर्च ऑफ द हॉली स्पल्चर’ है। कहा जाता है कि इसी चर्च में वो चट्टान है, जिस पर 33वीं ईसवी में ईसा मसीह को दफनाने के लिए रखा गया था। चट्टान के ऊपर संगरमर का ढांचा है, जिसे शोधकर्ताओं ने हटाया है। शोधकर्ताओं के साथ कई ईसाई धर्मगुरु और श्रद्धालु भी मौजूद हैं। दरअसल, इन दिनों ग्रीक शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा चर्च के संरक्षण का काम चल रहा है।
हालांकि इसे बस 60 घंटे ही खोलने की अनुमति मिली है। ग्रीक शोधकर्ताओं का कहना है कि यह चर्च काफी समय पहले क्षतिग्रस्त है। 1927 के भूकंप में छतिग्रस्त हुए इस चर्च को दोबारा मरम्मत कराने की मांग हो रही थी, लेकिन इसकी परमीशन नहीं मिल रही थी। हालांकि लगातार प्रयासों से काफी मुश्िकल के बाद ईसाई संस्थाओं ने इसकी इजाजत दी है। जिससे अब इसमें मरम्मत कार्य काफी तेजी से चल रहा है क्योंकि इसे एक निश्चित समय में बंद भी करना है।
0 Comments