ये चाहती हैं आपकी पार्टनर आपसे

महिलाओं का स्वभाव बहुत शार्मिला होता है। इसलिए उनके दिल की बात को जुबां तक आने में काफी समय लगता हैं। बहुत सी ऐसी बातें है जिसकी चाहत हर महिला को होती है लेकिन वो स्वयं इन्हें अपनी जुबां से कभी नहीं कहती। जैसे उनका प्रेमी उनके नखरे उठाएं, उनके आगे-पीछे घूमें, उन्हें महत्वपूर्ण समझें, उनकी हर बात मानें। अगर महिला फिट दिखें, कोई नया हेयरकट करवाया हो या आकर्षक लगें,- तो उनकी तारीफ जरुर करें।
महिलाओं को हमेशा उनकी तारीफ करने वाले पुरुष बहुत अच्छे लगते हैं। महिलाएं सेंसिटिव होती है इसलिए उन्हें ऐसे ही पुरुष बहुत अच्छे लगते है। जो परेशानी के समय उनकी अच्छे से देखभाल कर सकें। जब भी आपकी पार्टनर परेशान दिखे तो सब कुछ छोड़ कर उनका साथ दीजिये।
महिलाएं अपने रिश्ते की कद्र करने के साथ रिश्ते में रोमांस को निरंतर बनाये रखना चाहती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आपका रिश्तों में रोमांस को हमेशा बनाये रखें। महिलाएं अकसर यह जानने की कोशिश करती हैं कि उनकी बातों को आप कितनी ध्यान से सुनते हो और कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। महिला अकसर सेक्स के बारे में बात करना और अपने साथी को खुश करना चाहती हैं। इसलिए आप भी सेक्स के दौरान वह करें जो महिला साथी चाहती है। महिलाओं को प्रशंसा करने वाले पुरुषों के साथ-साथ कमियां बताने वाले पुरुष भी पसंद होते हैं। ज्यादातर महिलाएं पुरूषों को उनके पहनावे से भी पसंद करती है। इसलिए पुरुषों को चाहिए कि वह महिलाओं को अपने कपड़ों से प्रभावित करने की कोशिश करें।

Post a Comment

0 Comments