देश भर में कई ऐसे राज्य है जंहा पर कई प्रकार की परंपरा है। कहा जाता है कि हर सौ मीटर पर यहां बोली और रिवाज बदल जाते हैं। इतना अलग होते हुए भी यह देश प्यार और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। आपको पता है कि अलग-अलग जाति और धर्म को मानने वाले इस देश में शादी को लेकर भी बड़ी अजीब-अजीब और अलग-अलग परंपराएं हैं।
आइए आज आपको भारत की एक जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां शादी से जुड़ी अनोखी परंपरा है। भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां पर लड़कियों की शादी केले के पेड़ से कराई जाती है। जी हां ये बिलकुल सच है, असम के बोगांइगांव जिले के सोलमारी में लड़कियों की शादी का अनोखा ही आयोजन होता है। यहां परंपरा के अनुसार दुल्हन तो लडक़ी ही होती है, लेकिन दूल्हा एक केले का पेड़ होता है।
0 Comments