91 साल की बुजुर्ग से 23 साल के युवक ने की शादी, ये था लालच...

दुनिया में गरीबी का कोई इलाज नहीं है। चाहे भारत हो या अर्जेंटीना हो। हर जगह युवा गरीबी से परेशान हैं। अर्जेंटीना में एक 23 साल के युवक सिर्फ पेंशन के लिए 91 साल की महिला से शादी कर ली। दरअसल 23 साल के मौरिसियो कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। मौरिसियो अपनी मां, भाई और दादी के साथ एक घर में रहता था। इसी घर में एक 91 साल की बुजुर्ग महिला योलांडा भी रहती थी। यह महिला युवक की दूर की रिश्तेदार है।

दो साल पहले मौरिसियो ने उस बुजुर्ग महिला से कहा कि उसको पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी, क्योंकि उसके पास खर्च के लिए पैसे नहीं हैं। इसपर बुजुर्ग महिला ने कहा कि वो उसकी पढ़ाई पूरी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसके बाद युवक ने बुजुर्ग महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है, ताकि उसके मरने के बाद उसकी पेंशन उसे मिल सके। इस प्रस्ताव को बुजुर्ग महिला स्वीकार कर लेती है। इसके बाद दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली।

युवक बुजुर्ग महिला योलांडा की पहले से ही सेवा करता था। वह उनको डॉक्टर के पास ले जाता था। उनकी दवाएं बाजार से लाता था। हर वक्त उनकी मदद करने के लिए तैयार रहता था।

शादी के 14 महीने बाद ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद युवक ने पेंशन के लिए आवेदन किया। लेकिन जब अधिकारी इसकी जांच करने आए तो पड़ोसियों ने शादी होने की बात से इनकार कर दिया। युवक को पेंशन तो नहीं मिली। उलटे वो इसमें फंस गया और अब अदालत के चक्कर काट रह है। उधर, आसपास के लोग भी उसे अवसरवादी कह रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments