यूपी में 75 साल के दूल्हे की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

लखनऊ। कौशाम्बी के बाकरगंज गाव में 75 साल के वृद्ध की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी में 75 साल के वृद्ध दुर्गा प्रसाद को दूल्हा बना कर उनकी बारात पूरी धूमधाम से निकाली गई।

बारात अपने तय समय पर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो हिन्दू परंपरा के अनुसार दुल्हे का स्वागत किया गया| इसके बाद शादी की सारी रस्में उसी तरह से निभाई गईं, लेकिन इस शादी में दुल्हन की जगह कपास की लकड़ी का बड़ा टुकड़ा रख कर उसे दुल्हन का रूप में तैयार किया गया था।

इस अनोखी शादी के होने के बाद गांव ही नहीं पूरे कौशाम्बी में इसकी चर्चा अब आम हो चुकी है।  गांव के रिटायर्ड शिक्षक सीता राम के मुताबिक यह शादी का कार्यक्रम अनोखा जरूर है, लेकिन हिन्दू सनातन परंपरा के अनुसार ही दुर्गा प्रसाद का विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया है।

इसमें बारात निकाली गई, द्वार पूजा, मंगल गीत महिलाओं ने गाए।  विवाह के रस्मों में दुल्हन के साथ दुल्हे के साथ फेरे, सिंदूर दान और कन्या दान जैसी रस्मों को पूरा कराया गया।

इस शादी के पुरोहित भार्गव प्रसाद के मुताबिक यदि किसी शख्स की शादी न हो और उसकी मौत हो जाती है तो उसे मुखाग्नि न दिए जाने की परंपरा है।


वृद्ध दुर्गा प्रसाद ने भी घर की जिम्मेदारियों को पूरा करते-करते उन्होंने शादी नहीं की। ऐसे में परिवार के लोगों ने उन्हें सलाह दी की कपास की लकड़ी की प्रतीकात्मक दुल्हन बना कर उससे विवाह के संस्कार पूरे करने पर उनके भी मृत शरीर को मुखाग्नि दी जा सकेगी।

Post a Comment

0 Comments