10 साल छोटे लवर का हाथ थामे नज़र आयीं प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। मुंबई में आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस US रवाना हो गए।

निक जोनस पहली बार प्रियंका का हाथ पकड़े हुए नज़र आए। प्रिंयका ने मुंबई आकर निक जोनस को अपनी मां और फैमली के लोगों से मिलवाया। इसके बाद वो अपने दोस्तों और सिबलिंग्स के साथ गोवा ट्रिप पर गईं। वहां उन्होंने निक के साथ क्वॉलिटी टाइम एंजॉय किया।

अब वो दोनों साथ-साथ अमेरिका रवाना हो गए हैं। दोनों के जुलाई-अगस्त में सगाई करने की भी ख़बरें आ रही हैं।  खबरें ये भी हैं कि निक एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहना चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments