10 साल छोटे BF संग लिव-इन में रहेगी प्रियंका चोपड़ा, खरीदा 100 करोड़ का फ्लैट

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से प्रियंका के अफेयर्स के चर्चे विदेशी मीडिया में छाए हुए हैं। प्रियंका हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के प्यार में हैं, ऐसी खबर है।

ये जाहिर सी बात है कि बॉलीवुड में सफल होने के बाद हॉलीवुड में भी परचम लहराना कोई सीधी अंगुली की बात तो है नहीं। प्रियंका को भी पापड़ बेलने पड़े होंगे।

फिलहाल, प्रियंका अपने प्रेमी निक जोनस के साथ भारत आ गई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों चेहरा छुपाते नजर आए, लेकिन एक काबिल कैमरामैन ने उन्हें कैमरे में कैद कर ही लिया। और तो और, इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर भी डाल दिया गया।

खबर यह भी है प्रियंका ने निक के साथ खूबसूरत पल बिताने के लिए 100 करोड़ रुपए का नया बंगला खरीदा है और एक पार्टी भी देने वाली हैं, जिसमें वो निक को दोस्तों से मिलवाएंगी। कुछ दिन पहले ही निक जोनस ने प्रियंका को अपने घरवालों से मिलवाया था। खबर ये भी है कि दोनों शादी की घोषणा भी कर सकते हैं।

कुछ लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग प्रियंका को लताड़ भी रहे हैं। बताते चलें कि प्रियंका साथ ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में भी काम करने वाली हैं। एक और फिल्म उनकी झोली में है, जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ दिखेंगी।

Post a Comment

0 Comments