कई प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी 21 साल की यह लड़की, अब दिखती है ऐसी...

बार्बी डॉल दिखने के लिए दुनिया भर की मॉडल्स किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं फिनलैंड की अमांडा अहोला।

21 साल की ये वेबकैम गर्ल लोगों को लुभाने के लिए कई प्लास्टिक सर्जरी करा चुकी है। आलम ये है कि पहली नजर देखकर लोग इन्हें डॉल समझते हैं। हालांकि, बेबकैम गर्ल बनने से पहले अमांडा एक हॉस्पिटल में क्लीनर का काम करती थीं।

बार्बी की तरह दिखने के इस शौक में इनकी जान पर भी बन चुकी है। अपने शरीर पर हजारों पाउंड खर्च चुकीं अमांडा अब भी खुश नहीं हैं। वे कई फेशियल सर्जरी और लगभग 3 ब्रेस्ट सर्जरी करा चुकी हैं। उनकी तीसरी सर्जरी उन्हें काफी महंगी पड़ गई थी।

अमांडा ने कहा, मैंने ब्रेस्ट साइज को लेकर तीसरी सर्जरी कराई पर इसकी वजह से मेरे दिमाग में सूजन आ गई थी। जैसे-तैसे मेरी जान बची। मेरी मां भी नहीं जानती थी कि मेरे साथ क्या हो गया था।

Post a Comment

0 Comments