सुहागरात को लेकर लड़कियों के मन में उठते हैं ये सवाल...

नई दिल्ली। लड़का हो या लड़की शादी का नाम सुनते ही मन में कई सारी बातें और सवाल उठने लगते है। मन में शादी को लेकर कई ख्वाहिशें भी भरी होती है, दूसरी यह चिंता लगी होती है कि होने जीवनसाथी कैसा होगा। यह चिंता केवल शादी के पहले ही नहीं बल्कि शादी के बाद भी बनी रहती है।
अक्सर शादी की पहली रात के बाद लड़कियों के मन में कुछ सवाल उठते है। आज हम आपको उन्हीं सवालों के बारे में बताएंगे, जो लड़की के मन में डर बिठा देते है।
1. शादी के बाद पहली सुबह हर लड़की के लिए खास होती है। वह सोचती है कि कैसे ससुराल वालों के दिल में खास जगह बनाई जाए, ताकि वह सबकी चहेती बन जाएं।
2. शादी के बाद लड़की के मन में यह सवाल भी उठता है कि उसका इस शख्स को लाइफ पाटर्न चुनने का फैसला सही था या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं ये उसकी सोच से काफी अलग हो।
3. शादी के बाद लड़की को लाइफ जल्दी-जल्दी बितती दिखाई देती है। उसके मन में सवाल उठता है कि सब कुछ कितनी जल्दी-जल्दी से हो रहा है।
4. साधारण सी बात है कि शादी के बाद एक औरत की जिंदगी काफी बदल जाती है। ऐसे में उसके मन में यही सवाल चल रहा होता है कि क्या वह अपने आपको शादीशुदा जिंदगी में अच्छे से ढाल सकेगी।
5. इसके अलावा वह यह भी सोचती है कि क्या मेरा पार्टनर मुझे पहले से ज्यादा प्यार करेगा या नहीं। कहीं उसके दिल में मेरे लिए प्यार खत्म तो नहीं हो गया।
6. इसके अलावा उसे इस बात की चिंता भी लगी होती है कि वह ससुराल के सभी रिश्तों, जैसे अच्छी भाभी, बहू, चाची, मामी अन्य आदि का रिश्ता अच्छे से निभा पाएगी भी या नहीं।

Post a Comment

0 Comments