
खन्ना : थाना मलौद के गांव लहल में तेज रफ्तार ने मनरेगा में सड़क किनारे सफाई का काम कर रही दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
मृतक महिलाओं की पहचान बुधा (70) और बलजिंदर कौर (55) निवासी लहल के तौर पर हुई है। अपनी जान बचाने वाली महिला ने बताया कि 3 महिलाएं सफाई कर रही थीं। इसी बीच स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से आई।
उसका चालक मोबाइल पर बातें कर रहा था, जिसने सीधे कार को 2 महिलाओं पर चढ़ा दिया। उसने रजबाहे में छलांग लगाकर जान बचाई। चालक कार से दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
0 Comments