Acer MUVI 125 4G : चार घंटे में होगी फुल चार्ज, मिलेगा स्वैपेबल बैटरी वाला गजब का फीचर

ऑटो डेस्क, UPUKLive, नई दिल्ली: ताइवान स्थित मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन एसर (Taiwan-based Multinational Technology Corporation Acer) ने रविवार को हैदराबाद में एक प्रोग्राम में भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1 लाख (एक्स-शोरूम) है।

यह देश में इलेक्ट्रिक वाहनों में ब्रांड का एंट्री लेवल ईवी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म eBikeGo के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। eBikeGo इसकी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करेगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं। 

MUVI 125 4G की प्री-बुकिंग

एसर ब्रांड द्वारा MUVI 125 4G की प्री-बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस बीच कंपनी ने डीलरशिप अवसरों में रुचि रखने वालों को भी अपना ओपिनियन व्यक्त करने के लिए इनवाइट किया गया है। प्री-बुकिंग और डीलरशिप इनक्वॉयरी के लिए इच्छुक लोगों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

75 किमी. प्रति घंटे की टॉप स्पीड

इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहली बार इस साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा में ईवी इंडिया एक्सपो-2023 में प्रदर्शित किया गया था। यह स्वैपेबल बैटरी के साथ आती है, जो हैसल फ्री चार्जिंग प्रदान करती है। 48V 35.2Ah के दो रिमूवेबल बैटरी प्रत्येक चार्ज पर 80 किमी. की रेंज प्रदान करती हैं।

यह 75 किमी. प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि इसे लगभग चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। ग्राहक केवल एक बैटरी का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

16-इंच के अलॉय व्हील्स

यह ईवी हल्के वजन वाली चेसिस के साथ आती है, जो 16-इंच के व्हील्स पर दौड़ती है। यह तीन कलर ऑप्शन सफेद, काला और ग्रे में उपलब्ध होगा। इसे एक इंटरैक्टिव मशीन में बदला जा सकता है। इसे आप अपने एंड्रॉइड या iOS स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ-सपोर्ट 4-इंच LCD स्क्रीन मिलती है, जिसमें तीन कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध हैं।

Post a Comment

0 Comments