भारतीय सड़कों के लिए BMW लॉन्च करने वाली अपनी बेहतरीन बाइक R Nine T, डिज़ाइन देखकर आप हो जाएंगे चकाचौंध

BMW R NineT: लग्जरी कार और सुपर बाइक में अपना नाम कमा चुकी बीएमडब्ल्यू भारत में भी काफी सक्रिय रूप से अपनी बाइक और कारों को लॉन्च करती रहती है। बीएमडब्ल्यू की कारें लोगों को जितना पसंद है। उतना ही उनकी बाइक्स भी युवाओं को काफी ज्यादा भाती हैं। अब बीएमडब्ल्यू इंडिया ने लोगों की जरूरत को देखते हुए बेहतरीन टेक्नोलॉजी से लैश अपनी एक बहुत ही फेमस बाइक BMW R NineT को लॉन्च करने जा रही है।

BMW R NineT में कंपनी द्वारा 1170 सीसी का ऑयल कूल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7250 आरपीएम पर 109 एचपी का पावर 6000 आरपीएम पर 116 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता। यह आपको 200 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार पर दौड़ने में सक्षम है। वही यह महज 3.5 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें आगे और पीछे दोनों ही चक्कों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं इसमें 17 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं। यह स्पोक व्हील इसे एक रेट्रो बाइक वाली लुक देती है। इसमें सिक्स स्पीड गियर बॉक्स मिलता है और यह 18 लीटर फ्यूल टैंक के साथ आती है। कंपनी दावा करती है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 16 किलोमीटर तक का माइलेज दे देती है। यानी कि आप इसे फुल टैंक करवा 288 Km तक सफर कर सकते है।

इस रेट्रो डिजाइन वाली BMW R NineT की कीमत 18.50 लाख रुपए से शुरू होती है। इसकी लंबाई 2105 मिली मीटर, चौड़ाई 856 मिली मीटर और ऊंचाई 1240 मिलीमीटर की है। इस बाइक का कुल वजन 221 किलोग्राम का है जो एक भारी-भरकम बनाती हैं। इसलिए यह किसी पतले दुबले इंसान के लिए नहीं है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन से मिलते हैं जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

Post a Comment

0 Comments