
Mahindra Bolero Neo Plus : महिंद्रा बोलेरो कंपनी की ही नहीं बल्कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इतने सालों बाद भी ग्राहकों को यह काफी पसंद आती है। इसलिए महिंद्रा इसे समय-समय पर अपग्रेड करती रहती है।
अब खबर आ रही है इसके 9 सीटर वैरीअंट को लॉन्च किया जाएगा। अभी महिंद्रा मार्केट में Bolero Neo बेच रही है। अब इसके नए वेरिएंट Bolero Neo Plus को बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके स्पेस को बढ़ाकर कंपनी इसमें 9 सीटर ऑप्शन देना चाहती है।
टेस्टिंग के दौरान हाल ही में इस 9 सीटर को देखा गया है।इसके अलावा महिंद्रा अपनी नई लंबी व्हीलबेस पर काम कर रही है, जिस पर महिंद्रा थार को भी डिजाइन किया जाएगा। फिलहाल इस पर कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
लेकिन इसका 9 सीटर पेंट वेरिएंट कन्फर्म बताया जा रहा है। इसका डिजाइन और एक्सटीरियर काफी हद तक अभी बिक रही बोलेरो जैसा ही होगा। हालांकि स्पेस पहले के मुकाबले बढ़ाया गया है। साइड प्रोफाइल में थोड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसमें लंबी क्वार्टर ग्लास, नया बंपर और घुमावदार टेल लाइट्स दिया गया है।अभी तक महिंद्रा ने नई बोलेरो नियो प्लस के नाम को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इस पर किसी भी प्रकार की खबर आ सकती है।
महिंद्रा Bolero Neo को TUV 300 के प्लेटफार्म पर डिजाइन किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि TUV300 Plus के नाम से इस नई 9 सीटर को बेचा जा जाएगा। आपको बता दें कि जब भारत में TUV 300 को बेचा जा रहा था तो उस समय उसमें 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता था।
वही TUV300 Plus में स्कॉर्पियो से बड़ा 2.2 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता था। इसका बड़ा इंजन इसे बेहतरीन 9 सीटर बना सकता है। फिलहाल इसके इंजन पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं आई है। लेकिन इसमें Mahindra Marazzo वाला इंजन भी दिया जा सकता है।
0 Comments