
सर्दियों का सीजन चल रहा है, जिसमें लोग पकवान खाना पसंद कर रहे हैं, जिससे खाने योग्य तेल की खपत में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर खपत बढ़ने की वजह शादियों का सीजन भी माना जा रहा है। वैसे तो सरसों तेल के रेट काफी दिनों से सातवें आसमान पर हैं, जिससे सबका बजट बिगड़ता जा रहा है। इतना ही नहीं चाय के साथ, पकौड़, समोसा और ब्रेड भी बनाना काफी महंगा बैठ रहा था।
लेकिन अब खाने योग्य तेल की कीमत में को लेकर एक खुशखबरी हाथ लगी है। अब माना जा रहा है कि खाने योग्य सभी तेलों की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है।
इस बीच अगर आप भी सरसों तेल खरीदना चाहते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है, क्योंकि खरीदारी करने का यह सुनहरा मौका है। अगर आपने गंवाया तो फिर पछताना पड़ सकता है।
सूरजुखी तेल का आयात
अब सूरजमुखी तेल का आयात भी काफी किया गया है जिससे कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार सूरजमुखी तेल का सर्वाधिक लगभग 4,72,000 टन का आयात कर दिया गया है।
भारत में इसकी मासिक औसत खपत डेढ़ पौने दो लाख टन के बीच है। जरूरत से कहीं 200 प्रतिशत अधिक मात्रा में सूरजमुखी तेल का आयात हुआ है, जिससे कीमतों में आगे और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
इसके साथ ही जैसे सूरज मुखी के डिलेवरी में बढ़ोतरी के साथ ठीक उसी तरह जनवरी में सोयाबीन तेल का आयात बढ़कर लगभग चार लाख टन करने का फैसला लिया गया है।
इस सस्ते आयात के रहते कौन ऊंचे दाम वाले सरसों को खरीदेगा, बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है। तेल तिलहन मामले में हम आत्मनिर्भरता के बजाय आयात पर पूरी तरह निर्भर होते दिख रहे हैं।
जानिए कैसे बिक रहा सरसों तिलहन सहति यह तेल
जानकारी के लिए बता दे कि सरसों तिलहन 6,040 6,090रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकता नजर आ रहा है। इसके साथ ही मूंगफली 6,450 6,510 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दर्ज किया जा रहा है।
वहीं, मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) 15,425 रुपये प्रति क्विंटल बिकता दिख रहा है। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,420 2,685 रुपये प्रति टिन के बिकता नजर आ रहा है।
इन शहरों में जानिए सरसों तेल का ताजा जरेट
अगर आप सरसों तेल की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी मौका ना गंवाएं, क्योंकि इन दिनों कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। आप आराम से सरसों तेल बहुत सस्ते में खरीदने का सपना साकार कर सकते हैं।
पश्चिमी यूपी के जिला मुजफ्फरनगर में इन दिनों सरसों का तेल अपने हाई लेवल रेट से काफी कम में दर्ज किया जा रहा है। इसकी आप बहुत आराम से खरीदारी का मौका उठा सकते हैं।
यहां सरसों आप सरसों का तेल 146 रुपये प्रति लीटर में खूब बिक रहा है, जिसकी खरीदारी करने को लोगों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में सरसों तेल की कीमत काफी नीचे चल रहा है, जो ग्राहकों के लिए बढ़िया खबर है।
यहां भी सरसों का तेल अब 148 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। जिला बुलंदशहर में 5 फरवरी 2023 को सरसों तेल का रेट 147 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।
0 Comments