Unlucky Plants: घर में भूलकर भी न लगाएं ये एक पौधा, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी, घर आएगी गरीबी ही गरीबी

Vastu For Plants In House : वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जिनका पालन करके हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। कई बार घर की सजावट के लिए हम कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं।

जिनकी वजह से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लगाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कई पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आगमन से ही आपके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ता है। तो आइये आपको बताते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

नींबू का पौधा

वास्तु की मानें तो कभी भी घर मे नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यह पौधा लगाने से आपकी तरक्की रुक जाती है। वैसे तो नींबू हमारे हेल्थ के हिसाब से काफी अच्छा माना गया है।

लेकिन, इसके पौधे को घर में लगाने से लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यह भी कहा जाता है कि इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

आंवले का पेड़

वास्तु के अनुसार घर में आंवले का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि घर में इस पौधे को लगाने से सुख-समृद्धि चली जाती है। इतना ही नहीं घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पौधा

वास्तु की मानें तो घर पर इमली का पौधा नहीं लगाएं। वैसे तो इमली का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है। लेकिन, इसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments