जनपद ललितपुर में भौरट बांध निर्माण कार्य हेतु पुनरीक्षित परियोजना हेतु 11.97 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि स्वीकृत

लखनऊ:  सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद ललितपुर में भौरट बांध निर्माण कार्य की पुनरीक्षित परियोजना हेतु 11 करोड़ 97 लाख 08 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत धनराशि का उपयोग प्रयोजन पर ही किया जायेगा। जनपद ललितपुर में बन रहे भौरट बांध से क्षेत्रीय किसानों को जहां सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता होगी वहीं जनता को पेयजल हेतु भी सुलभता बनी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments