
सितंबर माह के 26 तारीख से नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है, ऐसे में घरों में तैयारियां शुरू हो गई है माता दुर्गा को समर्पित यह त्यौहार मां दुर्गा के नव अवतारों को 9 दिन पूजा जाता है। इन 9 दिनों में भारत या हिंदू धर्म के लोग 9 दिनों तक व्रत करते हैं, जो लोग व्रत नहीं कर पाते हैं वह इन चीजों का सेवन नहीं करते हैं।
भगवत गीता, वैदिक धर्म शास्त्र में सात्विक, राजसिक और तामसिक कैटेगरी के तहत भोजन को बांटा है और नवरात्रि के उपवास के दौरान केवल उन सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो प्राकृतिक रूप से साफ हो।
आम तौर पर कड़वे तीखे नमकीन, तामसिक भोजन और राजसी भोजन से का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह नेगेटिविटी, सुस्ती और बेचैनी पैदा करती है।
पुराणों में ऐसा कहा गया है कि देवी मां को खुश करने के लिए 9 दिन के पर्व के बीच में शराब मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि 9 दिन के त्यौहार में आपको क्या चीज खाना नहीं है।
प्याज लहसुन :
प्याज लहसुन तामसिक भोजन होते हैं इसके अलावा और चीजों का भी नहीं करना चाहिए इन चीजों से बचें। मटर का ना करें नवरात्रि के व्रत के दौरान सेवन, लोगों को मटर का भी उपयोग नहीं करना चाहिए।
बींस और मटर दोनों फल्हारी नहीं माने जाते हैं इसलिए इन्हें हिंदू पुराण के अनुसार खाने की मनाही है।
गेहूं और चावल आटे से भी करें परहेज :
जो लोग नवरात्रि का उपवास रखते हैं उन्हें व्रत के दौरान शक्ति की जरूरत होती है ऐसे में उन चीजों का सेवन करने के लिए कहा जाता है जिससे आलस पैदा ना हो गेहूं और चावल होते हैं।
जो डाइजेशन प्रोसेस को धीमा कर देते हैं इसलिए उन्हें नहीं खाना चाहिए।
नॉनवेज नहीं खाना चाहिए :
नवरात्रि के व्रत के दौरान नॉनवेज यानी मांसाहारी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और हिंदू पर्व के खिलाफ नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
नमक केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट है जिसके कारण यह अपनी शुद्धता खो देता है वही सेंधा नमक शुद्ध तरीके से बनाया जाता है इसे आप खा सकते हैं।
0 Comments