अगर झेल रहे हैं आर्थिक तंगी तो घर लाएं ये चीजें, धन की कमी होगी दूर

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम होता है इसमें घर की सुख समृद्धि और शांति के लिए कई नियम और उपाय बताए गए है वही वास्तुविज्ञान सकारात्मक शक्ति और नकारात्मक शक्ति पर आधारित माना जाता है। 

जहां सकारात्मकता होती है वहां सुख शांति और खुशहाली का वास रहता है जबकि नकारात्मकता होने पर व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और अन्य कई समस्याओं को झेलना पड़ता है इसमें दिशाओं को भी विशेष माना गया है। 

वास्तु अनुसार सही दिशा और स्थान पर चीजों के होने से जीवन में पेशानियां नहीं आती है अगर आप किसी परेशानी को झेल रहे हैं या फिर आर्थिक तंगी आपका पीछा नहीं छोड़ रहती है तो ऐसे में आप वास्तु में बताई जाने वाली कुछ चीजों को घर में सही दिशा और स्थान पर कर कर अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 

आर्थिक तौर पर मजबूत भी हो सकते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।  वास्तु में कई ऐसी चीजें है जिन्हें सकारात्मकता से भरा माना जाता है वही वास्तुशास्त्र में पिरामिड को खास महत्व दिया गया है। 

मान्यता है कि घर की जिस भी दिशा में वास्तुदोष हो वहां पिरामिड रखने से वास्तुदोष से छुटकारा मिलता है। वहीं चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड घर में रखने से धन की कमी दूर होती है इसे आप ऐसी जगह पर रखें जहां घर के लोग अधिक वक्त एक साथ गुजारते हो।


इससे आपको लाभ मिलेगा। वही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं इसे घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाने और इसकी पूजा करने से पैसों की कमी दूर हो जाती है। 

सुख शांति भी घर में बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को सुख सौभाग्य की देवी माना गया है तो वही भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता है ऐसे में आप घर के मेन गेट पर लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं । 

इससे धन की कमी दूर होती है और खुशहाली व सकारात्मकता भी बनी रहती है वही घर में पानी से भरी सुराही रखना भी शुभ माना जाता है इससे चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता है और पैसों की दिक्कत भी दूर हो जाती है। 

Post a Comment

0 Comments