Lucky Plants: यहां जानिए घर के किस दिशा में लगाएं ऊंचे पेड़, धन-दौलत में वृद्धि के साथ मिलेगी खूब तरक्की

Vastu Tips For Plants : वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है, इसलिए घर में किसी भी पौधे को लगाने से पहले हमें अच्छे से सोच विचार करने की जरुरत होती है। इसके साथ ही पौधों को उचित दिशा में लगाएं। पेड़-पौधों से घर का वास्तु दोष (Vastu Dosh) दूर होता है, कुछ पौधों को वास्तु में बहुत ही अच्छा बताया गया है। वैसे तो पेड़-पौधे की हरियाली सबको भाती है।

लेकिन वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो आपकी सोई हुई किस्मत को रातों रात चमका सकते हैं तो आईये ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में आपको बताते हैं।

छोटी झाड़ियों का रखें ध्यान 

वास्तु की मानें तो घर में छोटी झाड़ियों वाले पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं, तो यह बेहद लाभकारी हो सकता हैं। ऐसे पौधे को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

ऊंचे पेड़ों के लिए सही दिशा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में ऊंचे पेड़ लगाना चाहते हैं, तो आप श्चिम, दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।

हल्दी का पौधा 

हल्दी का इस्तेमाल हिंदू धर्म में पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों में हल्दी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। वास्तु में भी इस पौधे को बेहद ही शुभ माना गया है।

इसे आप अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

रजनीगंधा का पौधा 

वास्तु में रजनीगंधा लगाना काफी शुभ माना गया है। कहते हैं इस पौधे को लगाने से आपकी किस्मत भी बदल सकती है।

यह पौधा तनाव और चिंता को कम करके मन को शांत करता है।
 

Post a Comment

0 Comments